फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली शोभायात्रा, भगवान राम के जयकारों की रही गूंज

विज्ञापन
शहर में निकली शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शोभायात्रा में श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान में निकली यात्रा
भगवान श्रीराम की झांकी में महिलाएं भी शामिल हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान अंतर्गत शनिवार को दोपहर एक बजे मुख्यालय स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रभु श्रीराम की झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान भगवान राम के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा दुर्गा मंदिर बेलहिया से होकर नवीन सब्जी मंडी, सिंहेश्वरी मंदिर, स्टेशन रोड होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर बने श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह कार्यालय पर समाप्त हुई। इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुरजीत, नगर प्रचारक विनय, जिला अभियान प्रमुख महादेव प्रसाद, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक कमलेश सिंह, विपुल सिंह, कन्हैया पासवान, संतोष शुक्ल, शिवेंद्र सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, राधेरमण त्रिपाठी, डॉ. रत्नाकर पांडेय, दीपक मौर्य, मुरलीधर अग्रहरी, अंजू चौहान और मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें