फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक खूब बरसे रंग

Sat, 03 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में होली की मस्ती में झूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर/परसा। होली पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही बच्चों व युवाओं की टोली घरों से निकल कर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाती नजर आई। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों मे पूरे दिन पुलिस की गाड़ियां घूमती रहीं। डीजे पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया और जुलूस वाले जगहों पर खास निगरानी बरती गई। सांसद जगदंबिका पाल व सदर विधायक श्यामधनी राही समर्थकों के साथ शहर में निकले और लोगों के साथ होली खेली।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू ने भी अपने आवास पर अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ होली खेली। बर्डपुर प्रतिनिधि के अुनसार होलिका दहन के बाद होली के रंग में हर कोई रंगा नजर आया। क्षेत्र में कई जगहों पर होली का जुलूस निकला। बर्डपुर कस्बा, माधवनगर, अहिरौली, कपिलवस्तु, ककरहवा, मोहाना बाजार, नोनहवा और मधुबेनिया आदि जगहों पर लोकगीतों की धुन पर युवाओं की टोली नाचती-गाती नजर आई। पूरा क्षेत्र रंगों से सरोबार रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया।
इस दौरान क्षेत्र में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर एसओ मोहाना दिनेशचंद्र चौधरी व एसओ कपिलवस्तु संजय दूबे ने पुलिस टीम के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच क्षेत्र में सकुशल होली संपन्न कराया। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व संपन्न कराई। परसा प्रतिनिधि के अुनसार क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में शुक्रवार को होली का पर्व कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों और चौराहों में शांतिपूर्वक लोगों ने होली का त्यौहार मनाया।
विज्ञापन

ढेबरुआ क्षेत्र को सात सेक्टर और दो जोनों में बांटकर पुलिस ने प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय व शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष अरविंद मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह होली व जुमें की नमाज अदा होने तक क्षेत्र में चौकसी बनाये रखा। इस दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। तुलसियापुर, सिसवा, परसा, कोटिया, झुलनीपुर, कठेला चौराहे समेत औदही कला, मानपुर, मदरहिया, अहिरौला, खैरहनिया, तालकुंडा, मनिकौरा, चरिहवा, मटियार उर्फ भुतहवा, खैरी शीतल प्रसाद, खैरी उर्फ झुंगहवा, झिंगहा, पचऊध, गडऱखा आदि गांवों में लोगों ने धूमधाम से होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें