फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योगमय हुई बुद्धनगरी, निरोग रहने का लिया मंत्र

Mon, 22 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने योग करके निरोग रहने का मंत्र रहने का मंत्र लिया।
स्वस्थ और दीर्घायु के लिए योग थीम पर कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा पुलिस लाइन, जनपद के सभी थाना, ब्लॉक कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में योग दिवस मनाया गया। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि योग हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। पूरे देश के साथ विदेशों में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। जिस बीमारी का इलाज चिकित्सकों के पास नहीं है, उसका योग से संभव है।
सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा कि आज हम 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग का हमारे जीवन में बहुत ही लाभकारी है। आज के दिन ही नहीं बल्की 365 दिन योग करना चाहिए। हम सब लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इसी धरती से पूरे विश्व में शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि आप सभी लोग आज योग करके गुरु बनना है। बच्चों में योग की आदत डाले। योग हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। योग से निरोग रहेंगे। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिदिन योग करने से बीमारी दूर रहेगी और आप सभी लोग निरोग रहेंगे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने भी योग के महत्व के बारे में बताया। इसी क्रम में पौधरोपण भी किया गया।
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी है : सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की ओर से स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस बल को योग प्रशिक्षक महेश व उनके सहयोगार्थ पूर्णिमा, चांदनी द्वारा योगा कराया गया। इस अवसर पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को कस्बे के रानी मोह भक्त लक्ष्मी घाट पर “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने इसका संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जय प्रताप सिंह ने कहा कि आज की आपाधापी, भागमभाग भरी जिंदगी के लिए कुछ समय का योग जिंदगी को आनंदमय और ऊर्जावान बना देता है। इसे रोजमर्रा के जीवन का अंग बनाना चाहिए। प्रो. केपी त्रिपाठी ने कहा कि योग प्राचीन विद्या है जो स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर के लिए बहु उपयोगी है। अंत में विधायक ने हरिशंकरी का पौधा लगाया।
ढेबरूआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने एकजुट होकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत बढ़नी बाजार के अस्थायी कार्यालय के बगल स्थित ‘’योग मुद्रा प्वाइंट’’ पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सिद्धार्थ शंकर पाठक, मनोज गोयल ध्रुव चतुर्वेदी सहित स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में रविवार को विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। राप्ती नदी के तट पर स्थित मंगल भवन में आयोजित योग शिविर में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व और योगगुरु सालिक राम वर्मा के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान डुमरियागंज ब्लाॅक प्रांगण, तहसील परिसर, थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां, नगर पंचायत भारत भारी में योग शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रवासी योग शिक्षक अजय अग्रहरि ने कराया योगाभ्यास : शाहपुर। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के मुख्य बाजार स्थित श्रीदुर्गा मंदिर धर्मशाला प्रांगण में डुमरियागंज मूल के प्रवासी और न्यूजीलैंड में योग के प्रचार-प्रसार से जुड़े योग शिक्षक अजय अग्रहरि ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें