फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह जोन व 18 सेक्टर में बंटा शहर, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

Thu, 12 Feb 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूरे जनपद को छह जोन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बहुस्तरीय निगरानी तंत्र तैयार किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस वर्ष जनपद में कुल 64,910 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे जो परीक्षा अवधि के दौरान गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अतिरिक्त छह जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्षों से लेकर मुख्य द्वार तक कैमरों के जरिए निगरानी होगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस बल की निगरानी में प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को हरहाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें