फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल पर लिखवाकर बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया गया

Sun, 10 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राचीन भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में एलकेजी में प्रवेश पाए नौनिहालों के लिए अक्षरारंभ कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋचा साहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा धान्या, दीपाली, सुजाता व सृजल ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी की छात्राओं अनिवेशा, नवीन व आस्था ने स्वागत गीत पेश कर सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वांगीण विकास व सर्वधर्म संभाव की झलक देखने को मिली।
उसके बाद छात्राओं आराध्या, वेदिका, साक्षी, राखी, अपूर्वा ने पंजाबी व सिनेमेटिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा का लोहा माना और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुभि उपाध्याय ने एकल गीत मोह-मोह के धागे से खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा दस के सर्वजीत, मुस्कान, आदर्श, प्रेरना व आदिति ने समूह नृत्य के जरिए दक्षिण भारत की सांस्कृतिक झलक का मंचन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियों के बाद फादर थामस ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि रिचा साहनी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को सतत प्रयास करना होगा।
बच्चों ने अपने प्रदर्शन से बताया है कि उनके अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है। अंत में फादर थामस, फादर बेनी, सिस्टर सोफी, शमीम, उर्मिला व बिंसी ने एलकेजी के बच्चें को चावल पर अक्षर लिखवाकर उन्हें अक्षर ज्ञान करवाया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें उपहार भेंट किए गए और उनके बेहतर भविष्य की कामनी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें