भनवापुर। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार के द्वारा तरह-तरह के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्होंने चिह्नित कर जिले पर बने एनआरसी सेंटर भेजा जाता है। मंगलवार को ब्लाॅक क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम गांव के चार अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी सेंटर भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे इंतजार के बाद एंबुलेंस की सेवा मिल पाई।
ब्लाॅक क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम गांव निवासी नगमा पुत्री करम (ढाई साल), विष्णु पुत्र अवधेश (ढाई साल), अबु तालिब (दो साल) व अलसिफा (साढ़े चार साल) पुत्री खुर्शीद को अति कुपोषित बच्चों में चिह्नित किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार की सुपरवाइजर शकुंतला, सीडीपीओ संजय गुप्ता के द्वारा इन चारों बच्चों को एनआरसी सेंटर भेजने के लिए दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस को फोन किया गया। साढ़े तीन घंटे तक सीएचसी सिरसिया में बच्चों के साथ उनके परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। उसके बाद साढ़े चार बजे एंबुलेंस आई, जिसके बाद एनआरसी सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगर आपात स्थिति में किसी को एंबुलेंस के सेवा की आवश्यकता पड़ती है, तो समय से एंबुलेंस सेवा मिलना मुश्किल ही दिखता है।