फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गंडक नदी के छितौनी तटबंध को मिलेगी मजबूती

Wed, 29 Apr 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के ग्राम भैसहां के पास गंडक नदी पर बने छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.800 के आसपास ठोकरों के पुनर्स्थापना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य को बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष बरसात समाप्त होने के बाद इसी स्थान पर गंडक नदी की एक धारा अचानक तेज हो गई थी, जिससे कटान बढ़ने लगा और तटबंध पर खतरा उत्पन्न हो गया था। उस समय बाढ़ खंड के अभियंताओं ने त्वरित मरम्मत कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। अब भविष्य में किसी भी प्रकार के खतरे से बचाव के लिए स्थायी समाधान के तौर पर ठोकरों को मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद तटबंध पहले से अधिक मजबूत हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के आसपास बसे गांवों को बाढ़ के खतरे से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार चौधरी ने बताया कि पुनर्स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें