फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने पूछा, पुलिस ने कितनों को स्कूल भेजा

Sat, 26 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र के पूछे सवालों का जवाब पुलिस मुख्यालय के अधिकारी जिलों में ढूंढ रहे हैं। केंद्र की योजनाओं से संबंधित 27 बिंदुओं का जवाब देने में पुलिस जुट गई है। इसमें एक सवाल यह भी है कि एसओ ने अपने क्षेत्र में कितने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



केंद्र की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब जिला स्तर पर खोजा जा रहा है। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती मंडल लक्ष्मी नारायण ने एसपी अजय कुमार साहनी से तीन दिनों के अंदर इस संबंध में आख्या मांगी है।

केंद्र ने पूछा है कि जिले स्तर पर कितने थानेदारों ने क्षेत्र के कितने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल जाने को प्रेरित किया है। निजी संस्थानों व कालोनी की सुरक्षा के क्या उपाय किए गए हैं। एक बिंदु में पूछा है कि पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन में कितने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस ने सहयोग के लिए नागरिकों संग कितने संगोष्ठियों का आयोजन किया है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर साइबर क्राइम को रोकने के लिए कितने गोष्ठियों को आयोजित किया गया। इसमें पुलिस मित्र के संबंध में जानकारी मांगी  है। घटनाओं की सूचना मिलने के बाद सोशल मीडिया से सहयोग लेने के संबंध में विस्तृत ब्यौरा पूछा गया है। एक अन्य बिंदु में पूछा गया कि विद्यालयों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस विभाग क्या कर रहा है। प्रत्येक थानों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से कितने दिन रूट मार्च कराया गया।


इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम ने कहा कि केंद्र की ओर से जारी दिशा निर्देश का अनुपालन कराया गया है। केंद्र ने जिन बिंदुओं की आख्या मांगी है, समय सीमा के अंदर जवाब
विज्ञापन

भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें