शिक्षा व जानकारी के अभाव में कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिक्षा का मानव जीवन में विशेष महत्व है। लोगों को शिक्षा की तरफ अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। शिक्षित व्याक्ति अच्छे व बुरे कार्यों का आकलन आसानी से कर लेता है।
उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वरचंद शुक्ल ने कहीं । वह शुक्रवार को जिवपुर चैराहे पर आजाद सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित जागरूकता शिविर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवा ही समाज के भविष्य हैं और इनके पहल से ही समाज में व्याप्त कुरीतियों का खात्मा हो सकता है। कार्यक्रम में पहुंचे बांसी के पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से जागरूकता बढ़ती है।
समाज तरक्की तभी करेगा जब युवा बढ़ चढ़ के ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनेंगे और उसका प्रचार प्रसार करेंगे। संस्था के सचिव बबलू खान ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों व कुरीतियों को शिक्षा ही दूर किया जा सकता है।
यदि लोगों का सहयोग मिलेगा तो वे ऐसे आयोजनों को लगातार करते रहेंगे तकि समाज को जागरूक किया जा सके। इस दौरान अब्दुल अहद चौधरी, मनोज पाण्डेय, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, उसमान चैधरी, कृष्णनाथ यादव, अनूप दूवे, राम बृक्ष, ग्राम प्रधान संजय पाण्डेय, ओमप्रकाश, राम लौटन, गिरजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।