फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजना का मिल रहा लाभ

Thu, 02 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
िरैली सुल्तान में चौपाल में केंद्र सरकार की योजनाएं बताते नरेंद्रमणि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाई। पिरैली सुल्तान में आयोजित चौपाल में सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।
विज्ञापन

चौपाल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व संतकबीरनगर प्रभारी नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, आवास योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, पेंशन योजना, सांसद आदर्श ग्राम्य योजना सहित कई महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर केंद्र सरकार हर वर्ग को लाभ दे रही है।
विपक्ष के पास टिप्पणी के अलावा कुछ नहीं बचा है। विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष हताश हो चुका है। प्रदेश की सपा सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाकर अपने विकास का ढिंढोरा पीट रहा है, जबकि धरातल पर हकीकत इसके उलट है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को जनता अपने विश्वास के साथ किए छल का जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य देगी। इस दौरान अनूप यादव, शक्तिमणि त्रिपाठी, शमीम अहमद, यशोदानंद चौबे, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें