अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। जलियावाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मातृभूमि की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।
नगर मंत्री सौरभ त्रिपाठी की अगुवाई में सिद्धार्थ तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग में स्वतंत्रता की मांग को लेकर एकत्रित हुए लोगों पर ब्रिटिश जनरल डायर ने गोलियां बरसाकर हजारों लोगों की हत्या कर दी थी।
निहत्थे महिलाओं-पुरुषों व बच्चों की जान लेने वाले जनरल डायर के कृत्यों से पूरा बाग लहूलुहान हो गया था। हत्याकांड में मारे गए शहीदों को विद्यार्थी परिषद नमन करता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए परिषद का हर कार्यकर्ता सभी कुर्बानी देने को तत्पर है। जुलूस में शनि सिंह, रविशंकर गुप्ता, ऋषिकेश पांडेय, नगर उपाध्यक्ष अगम श्रीवास्तव, राहुल त्रिपाठी, प्रदीप विश्वकर्मा, मौहसीन अफजल, विकास वर्मा, नगर अध्यक्ष शशांक सिंह, राजू यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।