सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ में निर्मित हो रहे बीएससी नर्सिंग कॉलेज में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। भवन पूरा करके 2025 के जुलाई माह में हैंडओवर हो जाएगा। कॉलेज खुलने के बाद 100 छात्र-छात्राओं को जिले से बाहर पढ़ाई करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
शहर के पुरानी नौगढ़ में फायर स्टेशन के बगल में बीएससी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि अगले सत्र में दाखिला शुरू हो जाएगा। लगभग पांच एकड़ भूमि इसके लिए आरक्षित किया गया है। भवन तीन मंजिला रहेगा। हर साल 40 सीटों पर दाखिला होगा। काउंसलिंग प्रदेश स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज बनने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए बड़ी सौगात मिल गई। क्योंकि हर साल 100 सीटों पर दाखिल होगा। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जुलाई माह तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
-
वर्जन
जुलाई 2025 तक भवन हैंडओवर हो जाएगा। उसके बाद प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी ।
प्रो राजेश मोहन, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
-