फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाबालिक से छेड़छाड के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायालय भेजा है, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी पत्नी की हत्या में उम्रकैद की सजायाफ्ता है और हाईकोर्ट से जमानत पर है। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव में ही किराने की दुकान करने वाले विश्वनाथ तिवारी उर्फ गजा ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की। उसने बताया कि उसकी पुत्री बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे सामान खरीदने आरोपी की दुकान पर गई। वहां आरोपी ने उसकी पुत्री को रोक लिया व लाइट बुझाकर छेड़खानी करने लगा। जब वह वहां पहुंचा तो आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के मुंह को दुपट्टे से बांधकर बैठाया था। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है, उच्च न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें