फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम केवट संवाद की लीला का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सोहनरिया-चिउटहां स्थित शिव-हनुमान मन्दिर प्रांगण में बुधवार की राम-केवट संवाद की लीला का मार्मिक मंचन किया गया । गंगा नदी को नाव से पार कराने के लिए केवट का प्रभु श्री राम के पैर धोने का आग्रह और इसके लिए हुए राम-केवट संवाद सुनकर दर्शक भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन

केवट के आग्रह में छिपी भक्ति की भावना को भगवान राम ने अच्छी तरह समझा। केवट ने न केवल राम के चरण पखार कर अपना जीवन धन्य किया बल्कि चतुराई से उनसे पुनः आने का वचन ले लिया।
लीला मंडली के कलाकारों ने दिखाया कि लक्ष्मण और सीता के साथ वन जाते समय राम ने केवट से नदी पार करने का आग्रह किया तो उसने बिना चरण धोए अपनी नाव पर बिठाने से मना कर दिया। कहा, जब एक पत्थर को स्पर्श करने से वह एक नारी में बदल गई, नाव तो लकड़ी की बनी हुई है । इसके नारी बनने में कितनी देरी लगेगी। कहा-छुवत शिला भई नारि सुहाई, पाहन ते न काठ कठिनाई ।
विज्ञापन

भगवान राम केवट के आग्रह में छिपी भक्ति भावना को तुरंत भाप जाते हैं और केवट को अपना पांव पखारने की अनुमति दे देते हैं। नदी पार करने के बाद जब भगवान राम केवट को उतराई अपनी मुद्रिका देने लगते हैं तो केवट उतराई लेने से मना कर देता है।
विज्ञापन

कहता है भवसागर से पार करने वाले प्रभु को आज नदी पार कराने का सौभाग्य मिला है तो इससे बड़ा पुरस्कार और क्या हो सकता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें