फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कालानमक चावल की खुशबू से बढ़ेगी किसानों की आय

Wed, 03 Jun 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कालानमक चावल (बुद्धा राइस) किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में किसानों को कालानमक धान की खेती का रकबा बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने और निर्यात की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सिद्धार्थनगर का कालानमक चावल अपनी विशिष्ट सुगंध और गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में अलग पहचान बना चुका है। इसे एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के बर्डपुर क्षेत्र में सर्वाधिक और उच्च गुणवत्ता वाले कालानमक धान का उत्पादन होता है, जिसकी मांग थाईलैंड, सिंगापुर समेत कई देशों में लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि कालानमक चावल को महात्मा बुद्ध के प्रसाद के रूप में भी जाना जाता है। इसके उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने के लिए खेसरहा में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित किया गया है, जिससे किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें