फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुल का एप्रोच एक मीटर धंसा, हो रहे हादसे

Sat, 01 Jun 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- साइकिल से विद्यालय जाने वाले छात्रों को झेलनी पड़ती है रोजाना समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी

महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कूड़ा नदी पर बने सेमरा घाट पुल का एप्रोच एक मीटर धंस गया है। इसमें दोपहियां वाहनों के फंसने से कई बार हादसे हो चुके हैं। साइकिल से विद्यालय जाने वाले छात्रों को इस वजह से रोजाना समस्या होती है। क्षेत्र के लोग कई बार इसे बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर है।

बता दें कि इस पुल का निर्माण 2015-16 में हुआ था। इसके एप्रोच मार्ग के धंस जाने से हो रही काफी परेशानी को देखते हुए पूर्व प्रधान ने राबिस व ईंट का टुकड़ा डालकर ठीक कराया था। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में बने होने के कारण यह पुल उपेक्षा का शिकार हो रहा है। अक्सर अप्रोच में बने होल के अंदर पहिया फंस जाने पर बाइक सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल से पटखौली, केसारी, निकटहा, खखरा, गुजरौलिया, रमवापुर, रातेखांवा, सेमरा, महदेवा, मदरहना, खजुरिया आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय निवासी बुधिराम यादव, बसंत यादव, उमेश, इमामुद्दीन, रामचंद्र गिरी, राजेंद्र यादव ने अप्रोच की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई लालचंद पटेल ने बताया कि अप्रोच का कार्य संज्ञान में है। कार्ययोजना बना कर भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें