फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तंबाकू की लत...जिंदगी को जद में ले रहीं बीमारियां

Sat, 01 Jun 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने से अन्य लोग भी आ रहे चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तंबाकू के सेवन के कारण कम उम्र से ही कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जो लोग कम उम्र से ही तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते है। उन्हें 35 से 40 वर्ष की उम्र के बाद समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में हर माह 100 से 150 से अधिक लोग अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे है, जिसमें से एक तिहाई मरीज सिर्फ तंबाकू संबंधी बीमारियों के होते हैं। स्वास्थ्य विभाग भी अपनी ओर से लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर विभाग युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बता रहा है। मनोचिकित्सक डॉ. मो. अफजल ने कहा कि तंबाकू, सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

यह कई गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग आदि का कारण बन सकता है। इन बीमारियों के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी लोग इसका सेवन करते हैं। तंबाकू से संबंधित बीमारियों के कारण हर साल लगभग छह मिलियन लोगों की मौत होती है। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर आठ मिलियन से अधिक भी हो सकता है। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हर साल मई के अंत में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाए जाने की घोषणा की है।
डब्ल्यूएचओ का उद्देश्य है कि 2030 तक तंबाकू के सेवन को 30 प्रतिशत कम किया जाए। डॉ. मोहम्मद अफजल ने बताया कि जो लोग कम उम्र में ही धूम्रपान या फिर तंबाकू का सेवन करते है। उन्हें आगे चलकर अधिक समस्या होती है। तंबाकू के कारण कई तरह का कैंसर हो सकता है। बताया कि हुक्के के सेवन भी सिगरेट और बीड़ी के समान ही नुकसान होता है। एक सिगरेट का पैकेट इंसान के जीवन से दो मिनट कम कर देता है। इसलिए धूम्रपान से दूरी बनानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को दांत की समस्या भी होती है, ऐसे मरीजों में महिलाएं भी शामिल हैं। बताया कि लंबे समय तक तंबाकू का सेवन करने से मुंह सही तरीके से खुल नहीं पाता है। जिससे खाना खाने में भी परेशानी होती है। तंबाकू के कारण मसूढ़ों में कालापन आ जाता और दांतों पर भी दाग बनने लग जाते है। मुंह की त्वचा भी खिंचने लगती है। तंबाकू से कैंसर से पहले होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जिनका समय रहते उपचार किया जा सकता है। जो भी मरीज अपने दांतों की जांच करवाने के लिए आता है तो उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श भी दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें