मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के ठोरी चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर धुलाई सेंटर पर लगे हवा टैंक का एयर वाल फट गया। इसके चपेट में आए युवक की मौत हो गई। हवा टैंक ब्लास्ट होने के बाद आवाज दूर तक सुनाई दी और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। हादसे का शिकायत हुआ युवक बेतिया जिले का रहने वाला था।
बिहार प्रांत के बेतिया निवासी विनोद बैठा का 18 वर्षीय बेटा विवेक करीब एक माह पहले ही गांव के चौराहे पर धुलाई सेंटर और पंचर की दुकान चला रहे थे। शुक्रवार को वे दुकान पर टैंक में हवा भर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ हवा टैंक का एयर वाल फट गया। धमाके के कारण टैंक का हिस्सा उसके सिर में जा लगा, जिससे उसकी सिर फट गया। युवक दो भाईयों में बड़ा था और परिवार का बोझ इसके कंधे पर था। इसकी मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि हवा का टैंक फटने से युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।