फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षा का उद्देश्य अच्छा नागरिक बनना

Sat, 14 Mar 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में शुक्रवार को बीए अंतिम वर्ष के बच्चों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रवींद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य एक अच्छा नागरिक बनना है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बच्चों में आने वाले दिनों में शिक्षक, वैज्ञानिक,सैनिक बनकर देश के विकास में योगदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

इतिहास विषय के प्रो. अजय कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि शिक्षा अर्जित करने वाले व्यक्ति में ही अच्छे व्यक्तित्व का सृजन होता है। डाॅ. अमरनाथ व डाॅ. शफीकुर्रहमान ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर सफलता के पीछे सफल होने वाले युवक की कड़ी मेहनत होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. मालिक राम वर्मा ने युवाओं को सफल होने के लिए सही दिशा में मेहनत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. रवींद्र प्रसाद मिश्र के दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी यादव और नंदनी चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें