फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने की नसीहत दी

Thu, 21 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन रात्रि विश्राम के तहत मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने गुरुवार की देर शाम विकासखंड खेसरहा के ग्राम पंचायत खेसरहा में चौपाल लगाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।चौपाल में सीडीओ ने कहा कि जिन्हें शौचालय मिला है, वह उसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


खुले में शौच स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों लिहाज से उचित नहीं है। सभी ग्रामीण शीघ्र शौचालय बनवा लें। इसके लिए सरकार अनुदान भी दे रही है।

बताया कि जिन 14 परिवार को इंदिरा आवास मिला है, उन्हें 161 रुपये की दर से मनरेगा में 90 दिन का काम एक वर्ष में अवश्य मिलेगा।

ग्रामीणों से समाजवादी पेंशन, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, लोहिया आवास, इंदिरा आवास व शौचालय की जानकारी ली। इस अवसर पर बीडीओ खेसरहा राजाराम, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।सीडीओ ने इसी गांव में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें