इटवा। तहसील क्षेत्र के इमिलिया गांव के मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को सोमवार को तहसील प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया।
त्रिलोकपुर थाने के इमिलिया गांव निवासी लवकुश ने गांव के एक व्यक्ति की ओर से अवैध कब्जे की शिकायत की थी। यह शिकायत गांव के मुख्य मार्ग के गाटा संख्या 55 को लेकर थी।
प्रशासन ने 20 अक्तूबर वर्ष 2025 को अवैध कब्जे को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन, अवैध कब्जाधारक शिवपूजन कब्जा नहीं हटा रहे थे। एसडीएम इटवा कुणाल ने नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक धरमवीर श्रीवास्तव, लेखपाल इंद्रपाल, सच्चिदानंद मिश्र और राजीव सिंह की टीम का गठन किया। संवाद