फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटा,15 घायल

Mon, 15 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतहरी टैक्सी स्टैंड से सोमवार सुबह करीब दस बजे एक टेंपो में सवार होकर यात्री पकड़ी बाजार जा रहे थे। अभी वह नकथर गांव के पास जैसे ही पहुंचे, टेंपो अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।
विज्ञापन

इससे टेंपो में सवार चालक समेत सभी यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को पानी से बाहर निकाला और 108 नंबर एबुंलेेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी टैक्सी स्टैंड से पकड़ी बाजार जा रही टेंपो नकथर के पास तालाब में पलट गई। घटनास्थल पर गांववालो  ने पहुंच कर पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

घटना में छतहरी निवासी टेंपो चालक अमर वर्मा (21), अतरी निवासी साफिया (35), गुड्डु (4), बेलवा निवासी नाजिमा (35), जासमीन (4), शहबाज डेढ़ वर्ष, मैनुदुदीन (5), मतीबुन (30), भपसी निवासी गुडिय़ा (20), रेनू (2), महराजगंज निवासी अनिल (19), मुड़िला निवासी उमाशंकर मिश्र (50) को चिकित्सक  ने प्राथमिक उपचार किया गया और बेलवा निवासी खैरुन्निशां (60), मतीबुन (35) व महराजगंज निवासी शोभा (45) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शोहरतगढ़ के चिकित्सक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि 15 घायलों में तीन मरीजों को तत्काल और दो लोगों को आधे घंटे बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है।
शोहरतगढ़  के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने कहा कि नकथर गांव के समीप टेंपो पलटने की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें