फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क पर गुस्सा फूटा, जाम

Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क न बनाए जाने से लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। बेलहिया चौराहे पर नौगढ़-फरेंदा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद इस मार्ग पर आवागमन सुचारू हो पाया। गोरखपुर-फरेंदा से नौगढ़ होते हुए ककरहवां को जाने वाली सड़क नेशनल हाईवे में शामिल है। करीब एक वर्ष पूर्व निर्माण के लिए सड़क की खुदाई कर गिट्टियां बिछाई गई थीं।
विज्ञापन

उस पर मिट्टी डालकर सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। इसके बाद से लोग लगातार सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, मगर विभाग और प्रशासन सिर्फ आश्वासन देते आ रहा है।
एक फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी थी। तय अवधि में काम शुरू न होने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कैलाश पंक्षी के नेतृत्व में सोमवार को बेलहिया चौराहे के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
सुबह करीब 11 बजे जाम लगने से मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बीच सड़क धरने पर बैठे लोग प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम राजितराम प्रजापति, सदर एसओ शिवाकांत मिश्र मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क निर्माण का काम चालू कराया जाएगा। वार्ता के बाद जाम खत्म हुआ।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक अनिल सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र गौड़, धीरज, रवि रस्तोगी, मणिकांत, प्रदीप ठकुराई, अनिल सिंह अन्नू, अमर शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुशील, शशांक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें