बाइक से डीजल लेकर घर जा रहे बाइक चालक युवक की शुक्रवार की सुबह सामने आ रही टेंपो से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के पकडिय़वा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राम शंकर अपने दोस्त गिरधारी को लेकर सुबह 1 0 बजे गांव से बाइक लेकर इटवा डीजल लेने गया था।
पेट्रोल पंप से डीजल लेकर होण्डा साईन से दोनो घर के लिए बढनी मार्ग से जा रहे थे। दोनों अभी अमौना चौराहे पर स्थित धर्मकांटा के पास पहुॅचे ही थे कि सामने से आ रही टेंपू अचानक दाहिनी ओर आ गया जिससे मोटर साइकिल और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई।
बाइक चालक अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि गिरधारी बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची भीड़ ने उसे सीएचसी पहुंचाया। इधर मौका देख टेंपू चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम में लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि टेंपू को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की खोज हो रही।