जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करौंदा मसिना एसएसबी कैंप के सामने ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर होने से बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो व बाइक को कब्जे में ले लिया है। घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बांसी थाना क्षेत्र के नरकटहा निवासी तारिक (32), शहजाद (35) निवासी मंगलवार बाजार, मिश्रिलिया क्षेत्र के रेहरा चेतिया निवासी निर्मला (30) पत्नी श्याम सुंदर तीनों एक ही टेंपू में सवार थे। तीनों अपने घर जा रहे थे कि नौगढ़ कुछ बाजार करने के लिए आए थे। बाइक चालक बांसी थाना क्षेत्र के पंत नगर भोलू (22) बाइक से नौगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान टक्कर हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां पर उनका इलाज शुरू हुआ। थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद