फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह कोहरा, दोपहर में छूट रहा पसीना

Fri, 13 Mar 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर सुबह छाया रहा धुंध।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम की बेरुखी और सुबह में कोहरा दोपहर में तापमान के आसमान छूने से लोगों कर दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सेहत पर असर दिखाने लगा है। क्योंकि, हर दिन तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री को छू गया। जबकि, न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज की गई। जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था। दिनचर्या की बात करें तो सुबह लोग गर्म कपड़े में दिख रहे हैं तो दोपहर में हाफ टी-शर्ट पर आ जा रहे हैं, जैसा की शुक्रवार करे देखने को मिला।
विज्ञापन

नेपाल बाॅर्डर से लगे जनपद की तराई इलाके में गणना होती है। क्योंकि, यहां मौसम के कई रंग होते हैं। पिछले पांच दिनों से सुबह में दिसंबर जैसा कोहरा छा जा रहा है। धूंध के बीच करीब आठ बजे सूर्य देव के दर्शन हो रहे हैं। इसके बाद दोपहर के 12 बजते ही बिचलन कर देने वाली गर्मी शुरु हो जा रही है। फिर शाम ढलते ही मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास हो रहा है।
मौसम के तेवर से जहां किसान चिंतित हैं, वहीं लगातार उतार चढ़ाव से वृद्ध और बच्चे सर्दी, जुकाम और खांसी की गिरफ्त हैं। मौसम विशेषज्ञ मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होती रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया, मरवटिया, संगवार, सोनबरसा, नौवागांव,औराताल, बनगाई,सुकरौली आदि गांवो में सुबह-सुबह बहुत तेज कोहरा पड़ने के कारण दृश्यता काफी कम हो रही है जिससे आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें