शोहरतगढ़। थानाक्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 11 जून को मेरी नाबालिग बेटी मंदिर पूजा-अर्चना करने गई थी।
घर लौटने के दौरान गांव के तीन लोगों ने रोक लिया और हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। किसी तरह बेटी वहां से भागकर घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद इस मामले को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बेटी का बयान दर्ज किया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि एसपी को रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र भेजा और हेल्पलाइन व जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।