फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन डिग्री लुढ़का पारा फिर भी गर्मी बरकरार

विज्ञापन
 सिद्धार्थ तिराहे पर चिलचिलाती धूप में किताब से चेहरे को ढककर जाती छात्रा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज हर घंटे बदल रहा है। तापमान में उतार- चढ़ाव जारी है। मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जो एक दिन पहले 41 डिग्री को छू गया था। तापमान में कमी जरूर दर्ज की गई, लेकिन उमस और धूप से लोग परेशान नजर आए।
दोपहर में कम लोग ही सड़कों पर नजर आए। मौसम विभाग को पूर्वानुमान भी है कि इस बार गर्मी भीषण पड़ेगी। तापमान में लगातार वृद्धि होने के आसार बने हुए हैं। अप्रैल लगने के साथ तापमान में वृद्धि जारी है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री को छू गया, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को तीन डिग्री लुढ़क कर नीचे आ गया। तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी जारी रही। लोगों को गर्म से पसीना छूट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में हालात यह थे कि दोपहर में उसका मार्ग, हाईवे पर कम भीड़ दिखी, बाजारों में सन्नाटा जैसी स्थित रही। जिसे बहुत ही जरूरी था वही नजर आया। मौसम विशेषज्ञ कहना है कि तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें