संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेज धूप व गर्मी बढ़ने से सोमवार को तीन डिग्री अधिकतम पारा बढ़ गया, इससे सोमवार को लोगों को झुलसाने वाले तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों पारा और भी बढ़ जाएगी, उमस भी बढ़ने का आसार है।
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप का लोगाें को सामना करना पड़ा। नौ बजे के बाद लोगों तेज धूप हाेने से लोग छाता गमछा लगाकर ही घर से निकलते दिखाई दिए। सुबह करीब 11 बजे से शाम पांच बजे तक सड़क व कस्बों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा।
इससे लोग जरूरी होने पर ही निकलते नजर आए। बढ़ते धूप व भीषण गर्मी से लोगों को दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इस बीच बिजली की हो रही अघोषित कटौती से लोग बेहाल नजर आ रहे है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ते तापमान से लोगाें को राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनाें में तापमान और भी बढ़ने का आसार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज की गई।