फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो डिग्री बढ़ा तापमान...धूप से रही उमस तो बारिश से मिली राहत

Fri, 12 Jul 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगे भी बारिश होने के आसार, बीच-बीच में हो सकती है धूप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार दिन में धूप निकलने से लोग उमस से परेशान रहे, लेकिन शाम को बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दो डिग्री तापमान बढ़ने से पूरे दिन लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी जिससे गर्मी और उमस बनी रहेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर तक बारिश होती रही। दिन निकलने के साथ बादल छटने लगे। जिससे सुबह सात बजे तक सूर्य भगवान का दर्शन भी हाे गया। दिन चढ़ने के साथ सूर्य भगवान के तेवर बढ़ने लगे। पूरे दिन लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ के छांव का सहारा लेते नजर आए। जबकि लोगों घर में पंखे व कूलर के सामने भी बैठे रहे। तेज धूप से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। वहीं पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बरसात होगी। दिन में धूप खिलने का आसार है। बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने से लोगाें को गर्मी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें