फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, घर बैठे मिलेगा इलाज

Thu, 27 Aug 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानी पर मेडिकल कॉलेज आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीज घर बैठे डॉक्टर को परेशानी बताकर दवा ले सकेंगे। मरीजों को सहूलियत देने के लिए मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया, जहां हमेशा डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

कॉल करके परेशानी बताने पर दवा बताएंगे। ऐसे में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी के लिए हर बार अस्पताल पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से निर्धारित सीयूजी नंबर पर संपर्क कर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की जा सकेगी।
चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन सेवा का उद्देश्य मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाना है। इसमें ऐसे मरीज जिन्हें सामान्य चिकित्सकीय परामर्श, बीमारी से संबंधित जानकारी या आगे की चिकित्सा के संबंध में मार्गदर्शन की आवश्यकता है, वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए सीयूजी नंबर 05544297049 जारी किया गया है। हेल्पलाइन पर कॉल करने पर डॉक्टर मौजूद रहेंगे जो आपकी परेशानी को सुनेंगे और परामर्श देंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही अगर जरूरत पड़ी या समस्या गंभीर लगेगी तो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भी बुलाया लिया जाएगा और यहीं पर इलाज किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों से अपील की गई है कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित नंबर पर संपर्क कर टेलीमेडिसिन सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि मरीजों को घर बैठे इलाज की सुविधा मिल सके। सामान्य परेशानी पर उन्हें मेडिकल कॉलेज न आना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें