फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीड़ित महिला के घर में लगा ताला तहसीलदार ने खुलवाया

Tue, 28 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। घर पर कब्जाकर निकाल दिए जाने पर रविवार की देर रात दिव्यांग पुत्र के साथ पहुंची महिला को तहसीलदार इटवा ने रैन-बसेरे में रहने की व्यवस्था कराई। साथ ही सोमवार को उसके घर पहुंचकर उसके घर में लगे ताला को खुलवाकर न्याय दिलाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी की देर रात तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरी महरी निवासिनी एक महिला अपने मानसिक दिव्यांग पुत्र के साथ तहसील परिसर में पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि उसके स्वर्गीय पति के भाई के परिवार ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। घर में ताला लगा दिया है। इसे संज्ञान में लेकर तहसीलदार इटवा देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने एसडीएम इटवा के निर्देश पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय, लेखपाल अजय चौरसिया, पन्ना लाल यादव, राजस्व संग्रह अमीन दिलीप मिश्रा, रामफेर आदि कर्मचारियों के साथ ग्राम पिपरी महरी में जाकर महिला के प्रकरण का निस्तारण कराकर महिला के मकान में लगाए गए ताले को खुलवाकर उसे घर में प्रवेश दिलाया गया। ठंड को देखते हुए महिला और उसके दिव्यांग पुत्र को कंबल भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें