भारतभारी। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान की सफलता के लिए बेवां सीएचसी पर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में एएनएम, सीएचओ, आशा मौजूद रहीं।
अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने सभी को बताया कि 28 जनवरी से 31 जनवरी तक राज्य स्तर से टीम जिला में टीबी अभियान की सपोटिव सुपरविजन करने के लिए आ रही है। टीम सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर विजिट करेगी, सभी लोग तैयार रहे। फॉर्मेट आशा भरवा कर अपने पास रखने का निर्देश दिया।सभी को टीबी का बैनर दिया गया है जिसमें पर टीबी के 10 लक्षण लिखे है आशा सभी लक्षण की जानकारी रखें।
सभी अपने क्षेत्र में टीबी के मरीज की जानकारी लेते है। आपके क्षेत्र में कुल वनरेवल, पापुलेशन के अनुसार कितना स्क्रीनिंग हुआ है और कितने इनरोलमेंट हुआ है कितने एक्सरे हुए है सब जानकारी अपने पास रखे टीम द्वारा मांगने पर दे। सभी के सेंटरों पर 100 दिवसीय अभियान का बैनर लगा होना चाहिए। इस मौके पर बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव, डॉ. हरिकेश, केशव, सुखदेव, नीलम भारती, प्रीति मिश्रा, राजेश कुमार, अनीता पांडेय, साधना पांडेय, ऊषा देवी, उर्मिला, सुदामा मौजूद उपस्थित रहे।