फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस से सिर्फ आश्वासन लेकर लौटे

Wed, 03 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस सिर्फ प्रार्थना पत्र जुटाने का जरिया बनता जा रहा है। शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार बेहद सुस्त है। महीनों से फरियादी चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


बुधवार को शोहरतगढ़ में आयोजित मुख्य तहसील दिवस का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। एडीएम पीके जैन की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में 53 मामले आए। इसमें सिर्फ राजस्व के 1 मामले का ही निस्तारण हो पाया। शेष फरियादी आश्वासन लेकर लौट गए।

नौगढ़ तहसील दिवस में 12 मामले आए।तहसील दिवस में राजस्व के 19, विकास के 9, पुलिस 4, शिक्षा 1 सहित 53 मामलों में एक राजस्व प्रकरण का निस्तारण किया गया।

लंबी कतार समस्या समाधान के लिए आए फरीयादी चार घंटे इंतजार के बाद मायूस होकर अपने गंतव्य को लौट गए। तहसील क्षेत्र के खैरहनिया निवासी शिवप्रसन्न ने कोटेदार के जांच के संबंध में, कस्बा निवासी मनोज गुप्ता ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और संलिप्त कर्मचारियों के संबंध में, मक्कू अंसारी ने नगर पंचायत की जमीन पर किराए पर मकान निर्माण के संबंध में, व्यवसाई नेता राजेश कुमार आर्य ने वार्ड नंबर छह में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, खजरिया शर्की के स्वामीनाथ ने इंडिया मार्का टू को ठीक कराने के संबंध में, परसोहिया नानकार गांव के लालमन ने खलिहान और घूर गडढ़े पर अतिक्रमण हटवाने आदि शिकायत पत्र लोगों ने देकर समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान एसपी अजय कुमार साहनी, एएसपी मंशाराम गौतम, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव, एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र, तहसीलदार मंजूर अहमद, बीईओ गोपाल मिश्र, बीईओ बढ़नी जितेंद्र चौधरी, बीडीओ भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें