इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भेलौहा निवासी धर्मराज सिंह की भूमि को एसडीएम इटवा के आदेश पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कुर्क कर दी। बैंक के 6.70 लाख बकाया होने और देने में आनाकानी करने पर कार्रवाई की गई। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, भेलौहा निवासी धर्मराज सिंह सीबी शाखा डुमरियागंज के यहां से कर्ज ले रखे थे। बैंक के बार-बार मांगने पर भी वह देने से आनाकानी कर रहे थे। संवाद