बांसी। खेसरहा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संतकबीर नगर के सालेहपुर निवासी जमीला ने पुलिस को तहरीर देकर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। थाना क्षेत्र के बन्हैती गांव निवासी नवविवाहिता आसिया पत्नी अख्तर की सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बस्ती जनपद के रुदौली स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। संतकबीर नगर के सालेहपुर थाना दुधारा निवासी मृतका की मां जमीला खातून पत्नी अब्दुल रज्जाक ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। संवाद