फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी को ले जा रहा था नेपाल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसएएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने शुक्रवार एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध के साथ दिखने पर रोक लिया। पूछताछ के बाद सुरक्षित एएचटीयू के सुपुर्द कर दिया गया। अब वह मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई करेगी।
आरोपी शादी करने के लिए किशोरी को लेकर नेपाल जा रहा था। किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने बस्ती के सोनहा थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी उसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसएसबी के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि भारत से एक लड़का एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की फिराक में है।
विज्ञापन

सूचना पाकर चेक पोस्ट ककरहवा पर तैनात जवानों ने आने जाने वालों जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ लड़की भारत से नेपाल की तरफ जाती दिखाई दी। लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही थी। संदेह के आधार पर चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उनके द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। मामला संदेहात्मक प्रतीत होने के कारण चेकपोस्ट कमांडर द्वारा समवाय प्रभारी और अन्य टीम ने मानव तस्कर रोधी इकाई उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर को सूचित कर मौके पर बुलाया। सभी टीमों द्वारा दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान लड़के ने अपना नाम उमेश कुमार निवासी लक्ष्मणपुर थाना सोनहा जिला बस्ती बताया।
उसने बताया कि वह लड़की से प्यार करता है, और वह 12 जनवरी को लड़की को उसके परिजनों को बिना बताए शादी के लिए भगा कर लाया है, और नेपाल ले जा रहा था। लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया गया तो उसके पिता ने बताया कि उनकी लड़की को उनके गांव के बगल का एक लड़का बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन

थाना सोहना में केस दर्ज है। चूंकि लड़की नाबालिग थी और अगर लड़की गलत हाथों में पड़ जाती तो ये मानव तस्करी जैसे कृत्य का शिकार हो सकती थी। इसलिए अग्रिम कार्रवाई के लिए लड़की और आरोपी को एएचटीयू को सौंप दिया गया।
्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें