फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की रोक-टोक से नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। मां की रोक-टोक से नाराज एक किशोरी ने शुक्रवार की दोपहर घर में फंदे से लटककर जान दे दी। उस समय परिवार के सदस्य बाहर गए थे। काम से लौटी मां ने बेटी का शव फांसी पर लटकते देखा तो शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना चिहिल्या थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मां काम से घर से बाहर गई थी। दिव्यांग बेटा दोस्तों के साथ खेलने गया था। घर पर किशोरी ही अकेली थी। काम समाप्त कर दोपहर एक बजे जब मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने और आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने जंगले से भीतर झांका तो बेटी का शव फंदे पर लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। मां का कहना था कि वह बेटी को रोकती-टोकती रहती थीं। शुक्रवार की सुबह किसी बात पर उसे डांटने के बाद वह काम पर चली गई थी पर उन्हें क्या पता कि बेटी को अच्छाई के लिए रोकना-टोकना भी पसंद नहीं आएगा। चिल्हिया थाना प्रभारी निरीक्षक डीसी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें