फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशोरी की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। एनएच-28 पर तिलौली कस्बे में मंगलवार की दोपहर में कार की टक्कर से सबा (12) की मौत हो गई। वह बीमार नानी को देखने के लिए बनकेगांव जा रही थी। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के तिलौली चौराहे पर सबा पुत्री रिफाकत अली निवासी राजपुर थाना इटवा को तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सबा को लोग इलाज के लिए सीएचसी तिलौली लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सबा अपनी बड़ी बहन के साथ बीमार नानी को देखने बनकेगांव जा रही थी और उसकी मम्मी बनकेगांव से अपने बेटियों को लेने तिलौली आई थी। अपने ही सामने अपनी बेटी के साथ हुई हृदयविदारक घटना को देख वह चीखने लगी। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने लखनऊ नंबर की आल्टो कार की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें