फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 10 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ थाना क्षेत्र के पकड़ी के टोला लालपुर घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी के टोला लालपुर में बुधवार को छत की कुंडे के सहारे फंदे से लटका किशोरी का शव मिला। पुलिस ने परिजन की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पकड़ी टोला लालपुर निवासी श्रीचंद का दो मकान है। उनका एक मकान गांव में है तो दूसरा जम्हिरिया चौराहे के पास है। सभी परिजन गांव के मकान में रहते हैं। बुधवार की सुबह श्रीचंद की बेटी सरिता दूसरे घर जाने की बात कह कर निकली थी।
कुछ घंटे बाद उस मकान पर कोटेदार शिवचंद भारती राशन बांटने के लिए वहां पहुंचे तो देखा कि चैनल बंद है और अंदर से ताला लगा हुआ है। उन्होंने चैनल का ताला खोलने के लिए आवाज लगाया तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने झरोखे से देखा तो सरिता का शव छत की कुंडी के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर चैनल गेट का ताला तुड़वाई और परिजनों की मदद से शव उतरवाया।
इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें