फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह आज, वैवाहिक बंधन में बधेंगे 1 19-45-24

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के जिले में पढ़ाई छोड़ दुल्हन सजाएंगी शिक्षिकाएं
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में शिक्षा विभाग ने लगाई ड्यूूटी
नए निर्देश के बाद विभाग में बढ़ी हलचल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा मंत्री का जिला होने के बाद नए-नए प्रयोग जिले में हो रहे है। इसी क्रम में इस बार शिक्षा विभाग ने नया प्रयोग करते हुए शिक्षिकाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पहली बार ऐसा मौका होगा, जब शिक्षिकाएं पढ़ाई छोड़ दुल्हन सजाएंगी। इसके लिए बकायदा शिक्षा विभाग ने लिखा-पढ़ी में निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के बाद से विभाग में कटाक्ष का दौर भी शुरू हो गया है। क्योंकि जो पत्र जारी किया गया है, वह सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद से लोगों के कमेंट भी आने शुरू हो गए है। शासन की नाराजगी के बाद डीएम ने बीईओ पर कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह 28 जनवरी को होना है। इस बार सामूहिक विवाह में 184 जोड़े एक-दूसरे के जिदंगी भर के साथ बनेंगे। इन्हीं जोड़ों में 27 लोग निकाह भी करेंगे। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से सबको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी जिम्मेदारी के तहत शिक्षा विभाग की 18 शिक्षिकाएं और दो शिक्षामित्र की ड्यूटी इसलिए लगाई गई है कि वह दुल्हनों को तैयार करें। बकायदा इसके नौगढ़ बीईओ ध्रुव जायसवाल ने लिखा-पढ़ी भी की है। इस निर्णय की कॉपी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। फेसुबक पर यूजरों ने कटाक्ष के तौर पर कमेंट भी शुरू कर दिए है। एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा है बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं वैसे भी पढ़ाई नहीं करा पा रही है, कम से कम वह दुल्हनों को ठीक ढंग से तैयार कर लेंगी। इसके बदले उन्हें कुछ दिया भी न जाए। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा है शिक्षा मंत्री के जिले में प्रयोग अच्छे हो रहे हैं। ऐसे प्रयोगों से सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इनकी लगाई गई ड्यूूटी
आदेश में दुल्हन सजाने के लिए शिक्षिकाओं व महिला शिक्षामित्रों को लगाया गया है। इनमें प्रावि. नौगढ़ की शिक्षा मित्र साधना श्रीवास्तव, प्रावि मुड़िला की शिक्षा मित्र शांती यादव, प्रावि गोवर्धनपुर की अध्यापिका साक्षी श्रीवास्तव, बेलौहा की संध्या कबीर, जवाहरनगर की नीलम वर्मा, मुड़िला की वंदना यादव, साड़ी की नीलम, गोसाईपुर की आरती चौधरी, नौगढ़ की जूही मिश्रा व संगीता, जगदीशपुर राजा की प्रतिमा श्रीवास्तव, बचड़ा-बचड़ी की पल्लवी सिंह, अहिरौली की ऊषा उपाध्याय, बलुरी की अनुराधा, सेखुुइया की सुषमा जायसवाल, रोवापार की नाजमीन, रेहरा की अनुराधा शुक्ला, रामपुर की संदीपा राजा, पलियाटेकधर की कालिंदी शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदवा की प्रियदर्शिका पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें