फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक नपेंगे
विज्ञापन

एडी बेसिक ने मंगलवार को उसका, बांसी और मिठवल में निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। गोरखपुर-बस्ती मंडल के एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी मंगलवार को उसका बाजार बीआरसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीआरसी पर मौजूद भौतिक संसाधनों की जानकारी ली और परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण में एडी बेसिक ने कहा कि बिना सूचना गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम लगातार औचक निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

एडी बेसिक 10.50 बजे बीआरसी पहुंचे। सबसे पहले कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व में कराए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में लगे कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन, सभागार और शौचालय का निरीक्षण करते हुए बीईओ महेंद्र प्रसाद से इंग्लिश मीडियम स्कूल, एकल स्कूल और बच्चों को दिए जाने वाले राशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध कराया जाए। उन्होंने दो अमलतास के पौधे बीआरसी परिसर में लगाया। इसके अलावा उन्होंने बांसी और मिठवल बीआरसी का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीसी एमडीएम धर्मप्रकाश श्रीवास्तव, एआरपी रामसेवक गुप्ता, गुलाम जिलानी, विकास मिश्र, संजय कुमार, योगेंद्र साहनी, सुभाष चंद्र गिरी, अशोक यादव, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें