फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन सहित कई मांगों पर शिक्षकों का धरना एक मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक मई को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
इसमें विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 सहित अन्य शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, शिक्षकों को पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने बैठक कर रणनीति बनाई है।
जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक एक मई को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। विशिष्ट बीटीसी 2001 व 2004 तथा अन्य ऐसे परिषदीय शिक्षकों (जिनकी भर्ती का विज्ञापन एक अप्रैल 2005 से पूर्व हुआ था, लेकिन नियुक्ति उसके बाद हुई थी) को पुरानी पेंशन देने के लिए शासनादेश जारी किया जाना चाहिए। शिक्षकों को पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, जिले के अंदर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय व सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को परस्पर तबादले की व्यवस्था देने, शिक्षकों के सामान्य तबादले करने, एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले में वरिष्ठता के आधार पर कम से कम 50 फीसदी अंक निर्धारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि आकांक्षी जिलों के शिक्षकों को भी सामान्य तबादले का लाभ देने, मानव संपदा पोर्टल में उचित संशोधन करने, दिव्यांग वाहन भत्ता की बढ़ी हुई राशि के भुगतान की मांग धरने में शामिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें