फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षकों ने लिया जिले को आकांक्षी सूची से बाहर निकालने का संकल्प

Tue, 11 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षक भर्ती 72825 के शिक्षकों का जिले में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर रविवार की देर शाम शिक्षकों ने शहर के एक स्कूल पर कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को बधाई दी। शिक्षकों ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का कार्य जारी रखते हुए जिले को आकांक्षी सूची से बाहर निकालने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में आयोजित इस शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जिले में लगभग दो हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियुक्ति हुई थी। प्रदेश की यह पहली भर्ती थी, जिसमें टीईटी एवं लिखित परीक्षा अनिवार्य की गई थी। स्थानांतरण के बाद भी इस बैच के लगभग 16 सौ शिक्षक जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिक्षक अनुशासन के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। 10 वर्षों बाद बैच के इतने बड़े समूह का एक साथ मिलना सभी के लिए भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। शिक्षकों ने अपनी सेवा और संघर्ष का अनुभव साझा किया। इसके बाद केक काटने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस दौरान पशुपति नाथ दुबे, आनंद पांडेय, जेपी गुप्ता, अंजनी झा, नगीना राय, संघशील बौद्ध, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें