फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पूरी करने के बाद बढ़ती हैं चुनौती खुद को रखें अपडेट : प्रो. एके त्रिपाठी

Tue, 11 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि निर्दे
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर आगे की तरफ अग्रसर होने पर जीवन में और भी कठिन परीक्षाएं आती हैं। इसके लिए खुद को अपडेट करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

शिक्षा पूरी होने के बाद चुनौतियां भी बढ़ती हैं, जिससे उत्तरदायित्व का उदय होता है। उन्होंने कहा कि छात्र को हमेशा अपडेट होते रहना चाहिए, पहले लोगों को कंप्यूटर के आने से रोजगार की चिंता सताती थी। आज एआई के आने के बाद भी लोगों को वही चिंता फिर सता रही है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरा होना ही संपूर्ण जिम्मेदारी नहीं होती है। आने वाले भविष्य को लेकर अपना मूल्यांकन करना पड़ेगा। यही मूल्यांकन, मैत्री, टीम भावना, राष्ट्र प्रेम समझने की क्षमता है। दीक्षांत समारोह के बाद नए दायित्व का शुभारंभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें