फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नोटिस दिए शिक्षकों पर न हो कार्रवाई

Tue, 26 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी बीआरसी में हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उपस्थित शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की  बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की रणनीति बनाई गई।  बिना स्पष्टीकरण के शिक्षकों के विरुद्ध हुई कार्रवाई वापस करने  की मांग की गई। 
विज्ञापन

 मंगलवार को बीआरसी बांसी पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष  राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि जिले में नवनियुक्त सभी उर्दू, टीईटी, जूनियर  गणित,विज्ञान व  बीटीसी शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश होना चाहिए और  उस आदेश के आधार पर सभी को एकमुश्त बकाया वेतन का भुगतान होना चाहिए।
शासनादेश  के अनुसार बिना स्पष्टीकरण व निर्दिष्ट प्रक्रिया अपनाए शिक्षक के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकती है। कहा कि  संगठन शिक्षक हितों के लिए सदैव समर्पित है और इन मांगो को लेकर संगठन  बुधवार को बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौपेगा।
विज्ञापन

मंत्री योगेंद्र  प्रसाद ने कहा कि जनपद में तीन वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके प्राथमिक सहायक  अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू होनी चाहिए। बैठक में  सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि जो लोग उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक  शिक्षक संघ का लेटर पैड फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं उनके विरुद्ध  पूर्व में दी गई तहरीर पर पैरवी कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। बैठक में  सुरेंद्र तिवारी, गयानंद मिश्र, रूपेश सिंह, राजेश्वर मिश्र, अभय  श्रीवास्तव, करूनेश मौर्य, अनिल तिवारी, उदयभान मिश्र, अरुण सिंह, कृपाशंकर  पांडेय, शिवपाल सिंह, सुधेंदुधर द्विवेदी, अब्दुलरउफ़ आदि मौजूद रहे।
इनसेट इन्हें पद से हटाया गया जिला कार्यकारिणी से संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण अतुल  मिश्र, पूनम त्रिपाठी व वीरेंद्र यादव को पद से हटा दिया गया और इनके स्थान  पर नीलिमा मिश्रा, कृष्ण चंद यादव व विजय चौधरी को जिला कार्यकारिणी में  सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें