बांसी रोडवेज पर शिक्षक को पैर से मारता युवक। स्रोत वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
बांसी। बांसी रोडवेज चौराहे पर एक शिक्षिका की दो शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर पिटाई कर दी। विवाद की वजह बस की खिड़की खोलने-बंद करने की बात कही जा रही है। इस मामले का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस मामले में बीईओ ने प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति की है। वहीं शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज की बस से मिठवल ब्लाॅक के सिसई खुर्द प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका स्वाति चटर्जी और बांसी बीआरसी के घरहरा विद्यालय की शिक्षिका रुचि गुप्ता तथा उसकी विद्यालय में तैनात शिवांगी बांसी आ रहीं थी। बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षिकाओं में बस की खिड़की खोलने व बंद करने को लेकर विवाद हुआ।
सुबह जब बस बांसी रोडवेज में पहुंची तो रुचि गुप्ता व शिवांगी ने उसकी के प्रधानाध्यापक सहाब मजरूह को फोन करके बुला लिया। इसके बाद तीनों आपस में भिड़ गईं और स्वाति चटर्जी की पिटाई कर दिया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना के समय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख प्रधानाध्यापक मौके से भाग हो गया। पुलिस तीनों शिक्षिकाओं को थाने लाकर पूछताछ की। कोतवाल गौरव सिंह का कहना है कि सभी को थाने लाया गया था।
सभी अध्यापकों के खंड शिक्षा अधिकारी को थाने पर बुलाया गया था। उन्होंने सभी पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कहकर सुलह-समझौता करा दिया। प्रधानाध्यापक शाहब मजरूह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।