फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठन का 14 सितंबर को धरने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संगठन का 14 सितंबर को धरने का एलान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यसमिति और ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री की बैठक में सदस्यता अभियान सहित शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान न होने पर 14 सितंबर को बीआरसी पर धरना देने की चेतावनी दी गई।
नगर स्थित एक होटल में शनिवार को हुई बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रदेश नेतृत्व गंभीर है। संघर्ष के लिए तैयार रणनीति की चर्चा करते हुए कहा कि संविलयन खत्म करने, पदोन्नति, आकांक्षी जनपदों से भी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण करने, जिले के अंदर ऐच्छिक स्थानांतरण करने, उप्र शिक्षक सेवक अधिकरण विधेयक को लागू न करने, राज्य कर्मचारी की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा व द्वितीय शनिवार का अवकाश देने, परिवार कल्याण भत्ता बहाल करने सहित विद्यालय के एक छत के नीचे कार्य करने वाले सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा रसोइयों से जुड़ी 21 मांगों के लिए सात सितंबर को ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 14 सितंबर को प्रदेश के सभी बीआरसी पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों की ओर से धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री योगेंद्र पांडेय समेत गयानंद मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, चंद्रमणि, लालजी यादव, करुणेश मौर्य, सुधाकर मिश्र, इंद्रसेन सिंह, हरिशंकर सिंह, अशोक द्विवेदी, अरुण सिंह, राजकिशोर, कृष्णकुमार पांडेय, विजय प्रकाश, उमेश मिश्रा, सुशील सिंह, प्रदीप, कमलाकांत हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें