ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें चार महिला व 13 पुरुष शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी में उनके योगदान को सराहते हुए नए शिक्षकों को प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया। समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव व सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यमणि दुबे की अध्यक्षता में संयुक्त रुप से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि समाज में उजाले की नई किरण बिखेरने का काम शिक्षक करता है। शिक्षक की सेवा कभी समाप्त नहीं होती है।
शिक्षक सदैव जनहित व समाज हित में कार्य करता रहता है। समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा से ही समाप्त किया जा सकता है। एसडीएम ने कहा कि हमारे समय में लोग सरकारी पाठशाला में स्कूल जाते थे। वर्तमान में शिक्षा का बाजारीकरण होने के चलते अमीर घरों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों की ओर तेजी से जा रहे हैं।
जबकि आज भी सरकारी पाठशाला में योग्य शिक्षक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि अपने व संगठन के हित के लिए सदैव तत्परता से काम करेंगे।
बीईओ गोपाल मिश्र ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएं। मुख्य अतिथि को शिक्षक नेता लालजी यादव ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रामविलास यादव, ब्लॉक महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी, समन्वयक मनोज यादव, सह समन्वयक मुश्तन शेरुल्लाह, सत्यकाम शाही, बलवंत सिंह, चंद्रभूषण यादव, नीलकमल, आशाराम मौर्य, मैनुद्दीन, आशुतोष सिंह, छेदीमल्ल, स्मृति कुमारी, मीना कुमारी, गायत्री देवी, प्रीतम जैन, कल्पना, सावित्री, वंदना यादव, संजय यादव, रमेश भार्गव, कमलाकांत, विजय यादव, नरसिंह भारद्वाज, पप्पू, अमित यादव, मनीष सिंह, बलवंत चौधरी अवधेश सिंह, लल्लन राम, जीतबहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।