फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा : 7051 में 6543 ने दी परीक्षा, 537 ने छोड़ी

विज्ञापन
शहर के जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में यूपी टीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
जिले के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर मिला प्रवेश
सिद्धार्थनगर। जिले के नौ केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक दो पाली में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। गेट पर चेकिंग और आधार व प्रवेश पत्र देखने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं, केंद्र पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। उनकी देखरेख में जहां प्रश्नपत्र का वितरण हुआ।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। डीएम और एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लिया। विभाग के अनुसार शुक्रवार को दोनों पाली में 7051 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 6543 ने परीक्षा दी है जबकि 537 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ पर शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन शुक्रवार को भी दो पाली में हुआ। परीक्षा शुरु होने से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे।
गेट और आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। वहीं, गेट पर चेकिंग की व्यवस्था थी। तय समय पर एक-एक करके बच्चों को गेट से प्रवेश दिया जाना शुरु हुआ। इसमें प्रवेश पत्र देखने के साथ ही आधार कार्ड देखा गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष मेंं भी चेकिंग की है। वहीं, सीसी कैमरे से निगरानी जारी रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लेते रहे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र के गेट पर मौजूद अभिभावक अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी लेते देखे गए। इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की दिक्क्त नहीं हुई।
-
बोले अभ्यर्थी
प्रथम पाली में पूछे गए सवाल बहुत आसान थे। सारे प्रश्न के उत्तर का सही जबाब दिया गया है। सेकेंड पाली में विज्ञान के प्रश्न थोड़ा मुश्किल में डाले थे। लेकिन उस प्रश्न को रफ पर रफिंग करने के बाद ही प्रश्न का उत्तर दिया गया।
विज्ञापन

-अर्जुन कुमार, निवासी बलरामपुर।
-
टीईटी की सुबह की पाली में कॉमन परीक्षा हुई। इसमें दो भागों में सवाल पूछे गए। पहले भाग में हिंदी के सवाल थे जो सामान्य रहे, जबकि दूसरे भाग में इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान के सवाल ज्यादा पूछे गए।
-अभिषेक सिंह, निवासी बलरामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें